1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत

तमिलनाडु: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 17, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 06:55 pm IST

तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए तेज धमाके में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। धमाके के बाद मौके पर अग्निशमन और बचाव विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने ही ये जानकारी दी।

Tamil Nadu Explosion- India TV Hindi
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका Image Source : ANI

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि धमाका विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव के पास एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुआ है। 

9 अक्टूबर को भी हुआ था धमाका

इससे पहले, बीते 9 अक्टूबर को भी तमिलनाडु की अरियालुर पटाखा यूनिट में धमाका हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं। ये घटना वेत्रियुर मदुरा विरागुलर गांव में घटी थी। 

इस मामले में फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र और उनके दामाद अरुण कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने बताया था कि दिवाली की वजह से 30 अन्य श्रमिक रखे गए थे, जो ओवरटाइम कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़: जनता पस्त, विधायक मस्त! कांग्रेस MLA की पत्नी गरीबी रेखा वाले राशन कार्ड का उठा रहीं फायदा, पोल खुली तो करवाया निरस्त 

इजरायली हमले में मारे गए 2 फिलिस्तीनी मासूम, जिगर के टुकड़ों को गले लगा बिलखती रही मां...वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत