1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tamil Nadu News: झंडा लहराने के लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक, करंट लगने से मौके पर ही हुई मौत

Tamil Nadu News: झंडा लहराने के लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक, करंट लगने से मौके पर ही हुई मौत

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 11, 2022 06:32 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 06:32 pm IST

Tamil Nadu News: कुछ युवक परमकुडी रेलवे स्टेशन में घुसे और तिरुचि-रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गए। इसी दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़कर झंडा लहराने की कोशिश कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

Youth died on the spot due to electrocution- India TV Hindi
Youth died on the spot due to electrocution Image Source : PTI

Highlights

  • झंडा लहराने की कोशिश में युवक की करंट लगने से हुई मौत
  • दिवंगत दलित नेता इमैनुएल सेकरन को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था युवक

Tamil Nadu News: दिवंगत दलित नेता इमैनुएल सेकरन को कुछ युवक श्रद्धांजलि देने तमिलनाडु के परमकुडी पहुंचे, जहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि युवक ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़कर झंडा लहराने की कोशिश कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। युवक की पहचान विजय के रूप में की गई, जब उसके झंडे का पोल ओवरहेड हाई पावर लाइनों के संपर्क में आया, तो उसे करंट लग गया। 11 सितंबर सेकरन की पुण्यतिथि है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग दिवंगत दलित नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके स्मारक पर परमकुडी पहुंचे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे और द्रमुक के युवा नेता उदयनिधि स्टालिन रविवार सुबह सेकरन को श्रद्धांजलि देने परमकुडी पहुंचे थे। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ युवक परमकुडी रेलवे स्टेशन में घुसे और तिरुचि-रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गए। हालांकि, बाकी युवक वहां से कूद गए, लेकिन विजय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत