1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंस्टाग्राम फ्रेंड ने लड़की से किया रेप, फिर मां को अश्लील तस्वीरें भेजकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने लड़की से किया रेप, फिर मां को अश्लील तस्वीरें भेजकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट

 Published : Feb 02, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 06:27 pm IST

हरियाणा में गुरुग्राम के एक होटल में 16 साल की नाबालिग से उसके ‘इंस्टाग्राम फ्रेंड’ ने कथित रूप से बलात्कार किया है।

इंस्टाग्राम फ्रेंड पर किशोरी से रेप का आरोप- India TV Hindi
इंस्टाग्राम फ्रेंड पर किशोरी से रेप का आरोप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के एक होटल में 16 साल की नाबालिग से उसके ‘इंस्टाग्राम फ्रेंड’ ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने बताया कि सारा मामला तब सामने आया जब आरोपी ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील तस्वीरें उसकी मां को भेज दी। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। जानकारी मिली है कि दोनो ही लड़का और लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। इस दौरान उसने लड़की को कई दफा पहले भी होटल बुलाया था। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है।

लड़के ने अश्लील वीडियो कॉल भी किए

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी की पिछले साल इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई और दोस्ती के दौरान उसने कथित रूप से अश्लील वीडियो कॉल किए। पुलिस को दिये बयान में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फोन कर गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया और वहां उससे बलात्कार किया। 

पिछले हफ्ते दो और बार होटल में बुलाया
पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उनकी बेटी को पिछले हफ्ते दो और बार होटल में बुलाया और न आने पर उनकी बेटी के अश्लील वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी। महिला थाना (पश्चिम) की थानेदार पूनम सिंह ने कहा, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह भी छात्र है।” 

ये भी पढ़ें-

बंबीहा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, सीधे कनाडा और UAE से मिल रहे थे पैसे और ऑर्डर

राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी, फोन किसने किया और कहां से आया? जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत