1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय नौसेना होगी पहले से ज्यादा ताकतवर, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, थर-थर कांपेंगे दुश्मन

भारतीय नौसेना होगी पहले से ज्यादा ताकतवर, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, थर-थर कांपेंगे दुश्मन

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 15, 2023 07:48 am IST,  Updated : Jul 15, 2023 07:56 am IST

भारतीय नौसेना के लिए राफेल एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है, जो दुश्मनों के खिलाफ एक बड़ा हथियार भी होगा। इसके बेड़े में शामिल होने से दुश्मन हमला करने से पहले बार-बार सोचेगा।

 Indian Navy 26- India TV Hindi
राफेल से बढ़ेगी ताकत Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल के चयन की घोषणा कर दी है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल, पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी डसॉल्ट एविएशन ने दी है। 

यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। ये जानकारी भी डसॉल्ट एविएशन की तरफ से आई है। 

भारत होगा मजबूत

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की ओर से इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया था। इसके नेवी में शामिल होने से ताकत के साथ-साथ सैन्य कौशल भी बढ़ेगा। भारतीय अधिकारियों जो कवायत शुरू की थी, उसी का ये परिणाम बताया जा रहा है। 

समंदर में इससे भारत की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी और भारत राफेल के दोनों एडिशन (एयर और नेवी) को अपने बेड़े में शामिल करने वाला एक शक्तिशाली देश होगा। गौरतलब है कि इंडियन एयरफोर्स के लिए पहले ही फ्रांस से 36 राफेल खरीदे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 

BSF को मिली बड़ी सफलता, बॉर्डर से पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, जवानों ने जो दरियादिली दिखाई, उसे जानकर करेंगे सैल्यूट

IMD Weather Update: मनाली में भीषण बारिश के बीच येलो अलर्ट जारी, फ्लैश फ्लड की संभावना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत