1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये हैं दुनिया के पांच सबसे ज़हरीले सांप, एक तो आपके घर के आस-पास ही रहता है

ये हैं दुनिया के पांच सबसे ज़हरीले सांप, एक तो आपके घर के आस-पास ही रहता है

 Published : Oct 13, 2022 11:29 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 11:29 pm IST

भारत की बात करें तो यहां लगभग सांपों की 69 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कई तो बेहद जहरीले भी हैं। इन 69 सांपों में से 29 पानी के सांप हैं, जबकि 40 ऐसे सांप हैं जो जमीन पर रहते हैं।

most poisonous snakes- India TV Hindi
most poisonous snakes Image Source : PTI

Highlights

  • ये हैं दुनिया के पांच सबसे ज़हरीले सांप
  • एक तो आपके घर के आस-पास ही रहता है
  • सबसे जहरीला सांप कोबरा

भारत ही नहीं दुनिया में हर रोज ना जाने कितने लोग सांपों के काटने से दम तोड़ देते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि आप जिस सांप को देखते हैं उसके बारे में आपको पता ही नहीं होता है कि वह कितना जहरीला है। हालांकि आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दुनिया के ऐसे पांच सबसे जहरीले सांप कौन से हैं, जिनसे आपको हमेशा बच के रहना है। ऐसे देखा जाए तो दुनिया में सांपों की लगभग तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। वहीं भारत की बात करें तो यहां लगभग सांपों की 69 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कई तो बेहद जहरीले भी हैं। इन 69 सांपों में से 29 पानी के सांप हैं, जबकि 40 ऐसे सांप हैं जो जमीन पर रहते हैं। 

सबसे जहरीला सांप कोबरा

दुनिया का सबसे जहरीला सांप फिलिपीनी कोबरा को माना जाता है। कहा जाता है कि अगर यह आपको डस ले तो चंद मिनटों में आपकी मौत हो जाए। हालांकि, भारतीय कोबरा भी कम जहरीला नहीं होता है, जो गांवों में ज्यादातर आपके घरों के आस-पास भी कई बार दिख जाता है। इसलिए कोबरा जब भी दिखे सतर्क हो जाएं।

दूसरा सबसे जहरीला सांप

दूसरा सबसे जहरीला सांप इंनलैंड ताइपन सांप होता है। इस सांप की एक बाइट से आप यमराज के सीधे दर्शन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसके एक बाइट में 100 मिलीग्राम जहर होता है। सिर्फ इतना जहर ही लगभग 100 लोगों को मौत की नींद सुलाने के लिए पर्याप्त होता है। 

तीसरा सबसे जहरीला सांप

तीसरा सबसे जहरीला सांप सॉ-स्केल्ड वाइपर को माना जाता है। इस सांप के एक बाइट में लगभग 70 मिलीग्राम जहर निकलता है जो एक हांथी को मारने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही इससे इंसानों की भी मौत निश्चित है। इस सांप का कुछ मिली ग्राम जहर ही आपकी मौत का कारण बन सकता है, तो सोचिए की 70 मिली ग्राम क्या कर सकता है। 

ब्लैक माम्बा

ब्लैक माम्बा ऐसा खतरनाक सांप है जो धरती पर बहुत तेजी से चलता है। कहते हैं कि यह सांप 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसके साथ ही ये सांप इतना खतरनाक होता है कि अगर यह अपने शिकार की ओर लपकता है तो कम से कम उसे 10 से 12 बार काटता है और उसके शरीर में लगभग 400 मिलीग्राम ज़हर छोड़ देता है। इससे इंसान की मौत तुरंत हो जाती है।

ईस्टर्न टाइगर सांप

ईस्टर्न टाइगर सांप आपकी सोच से ज्यादा खतरनाक है। इसके जहर में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपको मारने के साथ-साथ पैरालाइज भी कर सकते हैं। ईस्टर्न टाइगर सांप अगर कायदे से आपको काटे तो आप मर सकते हैं। लेकिन अगर इसने हल्का सा भी आपको काट लिया तो इसके पूरे चांस रहते हैं कि आप पैरालाइज हो जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत