1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंबाला सेंट्रल जेल में खाना बनाते समय फटा कुकर, 3 कैदी झुलसे

अंबाला सेंट्रल जेल में खाना बनाते समय फटा कुकर, 3 कैदी झुलसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 07:40 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 07:40 pm IST

शुक्रवार रात को यह घटना तब घटी जब तीनों कैदी खाना पका रहे थे। निर्धारित समय पर कुकर से सीटी नहीं बजी तो एक कैदी ने चेक करने के लिए उसका ढक्कन खोला, इसी बीच कुकर फट गया और उसकी अंदर का खौलता खाद्य पदार्थ उनपर जा गिरा।

cooker bursts- India TV Hindi
cooker bursts Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अंबाला (पंजाब): पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में एक प्रेशर कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को जेल के रसोई घर में जब कैदी खाना पका रहे थे तब यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार दो कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें चंडीगढ़ के स्नातोकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमआर) भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जब निर्धारित समय पर कुकर से सीटी नहीं बजी तो एक कैदी ने चेक करने के लिए उसका ढक्कन खोला, इसी बीच कुकर फट गया और उसकी अंदर का खौलता खाद्य पदार्थ उनपर जा गिरा। पुलिस के मुताबिक तत्काल जेल अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गई जो घायल कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि एक कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद जेल वापस भेज दिया गया जबकि बाकी दो को पीजीआईएमआर ले जाया गया क्योंकि वे करीब 30 फीसद झुलस गए थे। अंबाला केंद्रीय जेल के अधीक्षक लखबीर सिंह बरार ने बताया कि शुक्रवार रात को यह घटना तब घटी जब तीनों कैदी खाना पका रहे थे। उन्होंने बताया कि झुलस गए कैदियों की हालत स्थिर है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत