1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने जंगल में घटना को अंजाम दिया

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने जंगल में घटना को अंजाम दिया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 16, 2023 11:20 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 11:38 pm IST

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास एक पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूर्व विधायक का नाम युमसेन माटे था। उनकी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लाज़ू सर्कल के राहो गांव के पास जंगल में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Ex MLA - India TV Hindi
पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PIC

तिराप: भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास एक पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश के तिराप से 56 खोंसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक युमसेन माटे की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लाज़ू सर्कल के राहो गांव के पास जंगल में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लाजु थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। ये जानकारी तिराप जिला पुलिस के हवाले से सामने आई है।

कौन थे युमसेन माटे?

युमसेन साल 2009 में खोंसा पश्चिम सीट से कांग्रेस की टिकट पर जीते थे और विधानसभा सदस्य बने थे। साल 2015 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। राजनीति से पहले वह जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके थे। वह साल 2024 का चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युमसेन माटे अपने समर्थकों के साथ गांव गए थे, जहां बहाने से उन्हें जंगल की तरफ ले जाया गया और गोली मार दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: 

'राजस्थान के दोनों डिप्टी CM की शपथ असंवैधानिक, भारत के संविधान में ऐसे किसी पद का उल्लेख नहीं', वकील ने दायर की जनहित याचिका

आधी रात में क्यों रोते हैं कुत्ते?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत