1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज का मौसम 13 जनवरी 2026: दिल्ली में आज भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का भी जानें हाल

आज का मौसम 13 जनवरी 2026: दिल्ली में आज भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का भी जानें हाल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 13, 2026 07:28 am IST,  Updated : Jan 13, 2026 08:39 am IST

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज भी यहां ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगर घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ये मौसम अपडेट जरूर पढ़ लें।

weather- India TV Hindi
दिल्ली में कड़ाके की ठंड Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: देश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट तक जारी कर दिया है और उत्तर-पश्चिम में घने कोहरे की चेतावनी दी है। 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 13 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर चलने की संभावना है। सुबह के समय अनेक स्थानों पर हल्का और मध्यम कोहरा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर घना कोहरा हो सकता है। IMD ने मौसम की वजह से सचेत रहने के लिए कहा है। 

13 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

वहीं अगर 14 जनवरी की बात करें तो आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार (12 जनवरी) को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, यहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि फिलहाल यह कड़ाके की ठंड जारी रहेगी और अभी और बढ़ेगी। 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

13 जनवरी, 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, जहां बहुत घना कोहरा होने की संभावना है।

अन्य राज्यों का भी जानें हाल

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर चल सकती है। 3 दिनों के बाद शीतलहर में कमी आ सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत