Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के बाटला में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में शादी से लौट रहे 5 लोगों की मौत

पंजाब के बाटला में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में शादी से लौट रहे 5 लोगों की मौत

Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24 Published : Jan 08, 2023 11:42 pm IST, Updated : Jan 09, 2023 12:02 am IST

घटना के बारे में पुलिस ने बताया है कि एक शादी समारोह में हिस्सा लेने बाद वापस लौट रही कार और एक ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे का शिकार हुए सभी लोग कार में सवार थे।

पंजाब के बाटला में दर्दनाक सड़क हादसा- India TV Hindi
Image Source : FILE पंजाब के बाटला में दर्दनाक सड़क हादसा

पंजाब के बाटला में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा गांव मिशारपुरा के पास हुआ है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया है कि एक शादी समारोह में हिस्सा लेने बाद वापस लौट रही कार और एक ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे का शिकार हुए सभी लोग कार में सवार थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

महाराष्ट्र के पालघर में भी हुआ हादसा 

वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी दर्दनाक हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पालघर जिले के कासा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वैगनार कार और  ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। मौका मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले का जायजा लिया। मरने वाले मुंबई के नालासोपारा के बताए जा रहे है। इस मामले में जांच जारी है। 

ये हैं मृतकों के नाम

1.नरोत्तम राठौड़, उम्र 65 साल

2.केतन नरोत्तम राठौड़, उम्र 32 साल
3.आर्वी दीपेश राठौड़, उम्र एक साल

ये  हुए घायल

1. दीपेश नरोत्तम राठौड़, उम्र 35 साल, वाहन चालक
2. तेजल दीपेश राठौड़, उम्र 32 साल
3. मधु नरोत्तम राठौड़, उम्र 58 साल
4. स्नेहल दीपेश राठौड़, उम्र ढाई साल।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement