1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्यों करें काशी की यात्रा? ट्विटर यूजर ने बताई 10 वजहें, तो पीएम नरेंद्र मोदी से मिल गया शानदार जवाब

क्यों करें काशी की यात्रा? ट्विटर यूजर ने बताई 10 वजहें, तो पीएम नरेंद्र मोदी से मिल गया शानदार जवाब

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 15, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 04:50 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा मैं आपसे सहमत हूं। मगर, मैं काशी यात्रा करने के पीछे कुछ और भी वजहों को को जोड़ना चाहता हूं। जिससे इसकी संख्या 10 से ज्यादा हो जाएगी।

Twitter user listed 10 reasons why people should go Varanasi PM Narendra Modi replied 'There are man- India TV Hindi
क्यों करें काशी की यात्रा? ट्विटर यूजर ने बताई 10 वजहें Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर एक तरफ जो अपने आध्यात्म के लिए जाना जाता था। अब वही शहर पर्यटन का केंद्र बिंदु भी बन चुका है। आए दिन पर्यटन के नए रिकॉर्ड तोड़ रहे वाराणसी में घूमने के लिए कई चीजे हैं। कई चीजे हैं जो वाराणसी अगर कोई घूमने जाए तो उसे जरूर देखनी चाहिए। वाराणसी के सांसद पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में तेजी से विकास कराया जा रहा है। ऐसे में वाराणसी का नाम आए और पीएम नरेंद्र मोदी की बात न हो ऐसा होना असंभव है। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला जहां ट्विटर पर एक यूजर ने बताया कि वाराणसी घूमने आएं तो इन जगहों को जरूर घूमें। इसपर पीएम मोदी द्वारा जवाब दिया गया है। 

क्यों आना चाहिए वाराणसी, 10 वजहें

दरअसल, वर्टिगो वारियर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया और काशी की भव्यता का बखान करते हुए लिखा कि आपको काशी यात्रा क्यों करनी चाहिीए, इसके पीछे 10 वजहें हैं। वर्टिगों वारियर ने तस्वीरों के साथ शेयर करते हुए बताया श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, गंगा आरती, गंगा घाट, गंगा स्नान, संकट मोचन हनुमान मंदिर, गंगा नदी में नौका विहार, काशी का चाट, गोदौलिया का मीठा पान, मलईयो और कुल्हड़ वाली चाय। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्विटर यूजर को जवाब दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा मैं आपसे सहमत हूं। मगर, मैं काशी यात्रा करने के पीछे कुछ और भी वजहों को को जोड़ना चाहता हूं। जिससे इसकी संख्या 10 से ज्यादा हो जाएगी। काशी हर किसी का इंतजार करती है। यहां आने वाले सभी लोगों को बनारस अपने वश में कर लेता है। पीएम मोदी द्वारा यह जवाब देने के बाद अब ट्विटर यूजर्स काशी क्यों आना चाहिए ये कमेंट सेक्शन में बताने लगे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत