1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई में तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, दो बच्चों की मौत, 7 घायल; तीन मकान गिरे

चेन्नई में तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, दो बच्चों की मौत, 7 घायल; तीन मकान गिरे

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 15, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 02:34 pm IST

चेन्नई में रविवार को एक जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर।- India TV Hindi
तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

तमिलनाडु: राजधानी चेन्नई के नवल्लूर इलाके में एक सिलेंडर में धमाके का मामला सामने आ रहा है। यहां सिलेंडर में धमाका होने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि यहां तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को इस धमाके के बारे में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में विस्फोट होने प्रतीत हो रहा है। 

धमाके की वजह से गिरे तीन मकान

दरअसल, चेन्नई के पास नवल्लूर इलाके में आज एक संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए है। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे चेन्नई दक्षिण के नवल्लूर इलाके के चामुंडीश्वर नगर स्थित तीसरी गली में हुई। यहां कई घर एक-दूसरे से सटे हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर इलाके के निवासी मौके पर पहुंचे और यह देखकर दंग रह गए कि विस्फोट के कारण तीनों घर आंशिक रूप से ढह गए थे। इस घटना में संजय कुमार और सोनिया के डेढ़ वर्षीय बच्चे धीरन और चार वर्षीय कृतिका की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय लोगों ने देखा कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इस धमाके की सूचना दी। थाझाम्बूर पुलिस स्टेशन के कर्मी और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक प्रदीप (7), सेल्वी (40), वैरामुथु (45), संजीव कुमार (27), सोनिया (25), मुरुगन (45) और चित्रा (55) को गंभीर रूप से झुलसे हुए हालत में बचाया गया। उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

नशे में धुत मिले सांसद, कई नामचीन हस्तियों संग फार्म हाउस में कर रहे थे पार्टी, पुलिस पर फायरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत