1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kargil Vijay Diwas: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 25 साल पूरे होने पर कही ये बात

Kargil Vijay Diwas: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 25 साल पूरे होने पर कही ये बात

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 26, 2024 11:27 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 11:27 am IST

कारगिल पर विजय को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना के जवानों ने कारगिल पर विजय हासिल की थी। इस दौरान कई जवान शहीद भी हो गए थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।- India TV Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि। Image Source : RAJNATH SINGH (X)

नई दिल्ली: देश भर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 साल पहले करगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करने के लिए अत्यंत कठिन परिस्थितियों में बहादुरी से लड़ने और अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि भारतीय सेना ने लद्दाख में स्थित करगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चले युद्ध में जीत हासिल करते हुए 26 जुलाई 1999 को 'ऑपरेशन विजय' की सफल समाप्ति का ऐलान किया था। पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को 'करगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

राजनाथ सिंह ने बहादुर जवानों को किया याद

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में की। उन्होंने कहा, ''आज करगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे हो गए हैं। हम 1999 के युद्ध में वीरता से लड़ने वाले बहादुर जवानों के अदम्य साहस को याद करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''उनकी अटूट प्रतिबद्धता, शौर्य और देशभक्ति ने यह बताया है कि हमारा देश सुरक्षित और संरक्षित रहेगा। उनकी सेवा और बलिदान हर भारतीय और हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।''

सर्वोच्च बलिदान को किया याद

इस मौके पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सशस्त्र बलों के सभी जवानों ने भी 'बहादुर सैनिकों' के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। एकीकृत रक्षा स्टाफ के मुख्यालय ने कहा, ''हमें करगिल के नायकों से प्रेरणा मिलती है और हम साहस, सम्मान और बलिदान के साथ अपने देश की रक्षा कर उनकी विरासत का हमेशा सम्मान करते रहेंगे।'' 

विदेश मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

बता दें कि करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर द्रास स्थित करगिल युद्ध स्मारक सहित देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। करगिल युद्ध में 500 से अधिक जवानों ने देश की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी युद्ध के दौरान देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ''करगिल विजय दिवस पर हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और समर्पण को सलाम। उनके साहस और देशभक्ति की विरासत सभी भारतीयों के लिए मार्गदर्शक रोशनी का काम करती है।' (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

Kargil Vijay Diwas Exclusive: '...अभी तक नहीं मरा तो अब मरेगा भी नहीं', सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव ने सुनाया टाइगर हिल फतह करने का वो किस्सा

सांपों का मेला! जितने लोग उतने सांप, करतब देख हैरत में पड़ जाएंगे; जानें क्या है 'माता विषहरी की पूजा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत