1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने गए थे गोल्डी बराड़ गैंग के 5 शूटर, सामने आई पूरी प्लानिंग

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने गए थे गोल्डी बराड़ गैंग के 5 शूटर, सामने आई पूरी प्लानिंग

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 18, 2025 11:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 02:04 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की एनकाउंटर में मौत हो गई है। अब जानकारी के सामने आई है कि दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के लिए गोल्डी बरार गैंग के 5 शूटर आए थे।

disha patani house firing- India TV Hindi
दिशा पटानी के घर पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा। Image Source : PTI/REPORTER

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने गोल्डी बराड़ गैंग के 5 शूटर गए थे। इनमें से 2 शूटर्स की बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है और 2 की तलाश जारी है। जांच में खुलासा हुआ है कि गोल्डी बराड़ ने 5 शूटर भेज कर दहशत फैलाने का प्लान किया था।

दिशा के घर तक कैसे पहुंचे थे शूटर?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने अपने हैंडलर के जरिए बरेली में 5 शूटर भेजे थे। 11 सितंबर को 5 शूटर बरेली पहुंचे और बरेली के पंजाब होटल में रुके थे। बरेली पहुंचते ही एक शूटर की कुछ तबीयत खराब हुई वो वापस लौट गया था। 11 सितंबर को ब्लैक रंग की स्प्लेंडर बाइक और सफेद रंग की अपाचे बाइक पर बैठ कर कुल 4 शूटर दिशा पाटनी के घर पहुंचे थे और रेकी की थी।

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

स्प्लेंडर बाइक पर नकुल और विजय नाम के शूटर बैठे थे। अपाचे बाइक पर एनकाउंटर में मारे गए अरुण और रविन्द्र बैठे थे। 12 सितंबर को भी कुल 4 शूटर दिशा के घर पहुंचे थे। फायरिंग रवींद्र ने की थी। पुलिस द्वारा शूटरों को ट्रैक करने के लिए 2 हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 2 शूटर नकुल और विजय फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

10 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई थी

आपको बता दें कि बीते 12 सितंबर को दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बदमाशों ने 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यूपी के गाजियाबाद में हुए एनकाउंटर में अरुण और रविंद्र मारे गए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों फायरिंग करने लगे जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर फायरिंग का LIVE वीडियो: पहले रेकी की, फिर बाइक से उतकर बरसाईं गोलियां

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर, गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के थे बदमाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत