1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: मामूली विवाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया प्रेशर एयर पाइप का नोजल और खोल दिया वॉल्व, हालत गंभीर, आरोपी फरार

यूपी: मामूली विवाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया प्रेशर एयर पाइप का नोजल और खोल दिया वॉल्व, हालत गंभीर, आरोपी फरार

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 28, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 02:57 pm IST

यूपी के गाजियाबाद में एक मामूली विवाद में एक शख्स ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर एयर पाइप का नोजल डाल दिया। पीड़ित की हालत नाजुक है और आरोपी फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।

UP Police- India TV Hindi
यूपी पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मामूली विवाद में एक शख्स ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर एयर पाइप का नोजल डाल दिया और वॉल्व खोल दिया। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी की पहचान मोहित नाम के शख्स के रूप में हुई है और वह फरार है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया, एक 19 साल के कार क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक शख्स ने उसके निजी हिस्से में प्रेशर एयर पाइप का नोजल डाला और मामूली विवाद के बाद वॉल्व खोल दिया। आरोपी मोहित फरार है। पीड़ित की पहचान विजय के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सिहानी गेट थाना अंतर्गत राकेश मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार क्लीनर के रूप में काम करता था। शनिवार को उसकी मोहित से बहस हो गई थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने कहा, 'मोहित ने विजय पर हमला किया और बाद में प्रेशर एयर पाइप का नोजल उसके प्राइवेट पार्ट में डाला और एयर वॉल्व खोल दिया। इसके बाद मोहित पीड़ित के ऊपर बैठ गया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।'

अधिकारी ने कहा, 'हमने आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू की है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- 

भारत के बाद अब कनाडा ने भी लगाया चायनीज ऐप TikTok पर बैन, सामने आई ये वजह

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने वाला आतंकी मुठभेड़ में ढेर, जवानों ने 2 दिन में लिया बदला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत