1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी नगर निगम चुनाव: कानपुर में जीत की खुशी में फूट-फूटकर रोने लगे सपा प्रत्याशी, VIDEO हुआ वायरल

यूपी नगर निगम चुनाव: कानपुर में जीत की खुशी में फूट-फूटकर रोने लगे सपा प्रत्याशी, VIDEO हुआ वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 13, 2023 01:59 pm IST,  Updated : May 13, 2023 01:59 pm IST

कानपुर के बेगम पुरवा से अकील सानू को जैसे ही अपनी जीत का सिंबल मिला, तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उनके साथियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया।

kanpur - India TV Hindi
कानपुर के बेगम पुरवा से प्रत्याशी अकील सानू Image Source : VIRAL VIDEO

कानपुर: कहते हैं कि आंसू दो तरह से आते हैं, जब इंसान बहुत दुखी होता है और जब बहुत खुश होता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया। यहां जैसे ही सपा से पार्षद प्रत्याशी अकील सानू को अपनी जीत का सिंबल मिला तो वह खुशी में फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उनके आस-पास खड़े समर्थकों ने उनका हौसला बढ़ाया और जीत की मुबारकबाद दी। प्रत्याशी का जीत की खुशी में रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

क्या है पूरा मामला

कानपुर में आज नगर निगम चुनाव के वोटों की काउंटिंग चल रही है। कानपुर के बेगम पुरवा से अकील सानू ने सपा से प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। वोटों की काउंटिंग होने के बाद जब उन्हें जीत का सिंबल दिया गया तो उन्हें अपनी जीत पर भरोसा ही नहीं हुआ और वह खुशी में जोर-जोर से रोने लगे। इस दौरान उनके साथियों ने उन्हें समझाया और वहां से ले गए। इसके बावजूद प्रत्याशी लगातार रोता रहा।

प्रत्याशी का रोते हुए लोगों ने वीडियो बना लिया और ये वायरल हो गया। जानकारी मिली है कि प्रत्याशी 15 साल से संघर्ष कर रहा था, इसलिए वह खुशी में रो रहा था। (कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें: 

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने हार मानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने जश्न मनाया, जानें क्या बोले CM बोम्मई

PM मोदी का बनाया जा रहा मंदिर, हर रोज उतारी जाएगी आरती, इस जगह होगी स्थापना 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत