1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए क्रिकेटर रिंकू सिंह, देखें Video

पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए क्रिकेटर रिंकू सिंह, देखें Video

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 27, 2026 04:41 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 05:18 pm IST

क्रिकेटर रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को उनके पिता का निधन हो गया है। बता दें कि रिंकू के पिता चौथे चरण के कैंसर से जूझ रहे थे। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनका निधन हो गया।

rinku singh father funeral- India TV Hindi
पिता की अंतिम यात्रा में रिंकू सिंह। Image Source : X (@PUNJABKINGSIPL)/ANI

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता चौथे चरण के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। रिंकू के पिता का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किया गया है। क्रिकेटर रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बीच अपने पिता की अर्थी को कंधा देने के लिए अलीगढ़ पहुंचे हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।

सामने आया रिंकू का Video

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अपने पिता खानचंद सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लिया है। उन्होंने अपने पिता के पार्थिव शरीर को उनकी अंतिम यात्रा में कंधा दिया है। पिता की अर्थी को कंधा देते हुए रिंकू सिंह का वीडियो भी सामने आया है।

रिंकू के पिता ने जिंदगी में काफी संघर्ष किया- राजीव शुक्ला

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन पर कई लोगों की तरफ से दुख जताया गया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा-"रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर बेहद दुखद है। वह एक साल से बीमार थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया, रिंकू भी काफी परेशान हैं। यह बेहद दुखद है। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

युवराज सिंह ने जताया दुख

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे युवराज सिंह ने भी रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है। युवराज सिंह ने कहा- रिंकू के पिता के निधन की दिल दहला देने वाली खबर। ऐसे क्षणों में, कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं लगता। इस कठिन समय में आपके और आपके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। आपके आस-पास जो प्यार है, उसमें आपको शक्ति और साहस मिले।"

हरभजन सिंह ने भी जताया दुख

हरभजन सिंह ने कहा- "रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह विशेष रूप से कठिन समय होगा, भले ही वह टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मेरे प्रार्थनाएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करें।"

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस


IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आया अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने कर दी पूरी स्थिति साफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत