1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Uttar Pradesh: इनकम टैक्स ने झांसी के एक ग्रुप पर मारा छापा, 150 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का लगा पता

Uttar Pradesh: इनकम टैक्स ने झांसी के एक ग्रुप पर मारा छापा, 150 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का लगा पता

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 12, 2022 08:20 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 08:21 pm IST

Uttar Pradesh: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के मुताबिक, यह समूह सरकारी ठेके लेने के साथ ही रियल इस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है और तीन अगस्त को झांसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली व गोवा में इसके लगभग 30 ठिकानों की तलाशी ली गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • IT डिपार्टमेंट ने झांसी के ग्रुप के लगभग 30 ठिकानों पर मारी रेड
  • यह समूह सरकारी ठेके लेने के साथ ही रियल इस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है: CBDT

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक इंडस्ट्रियल ग्रुप पर हाल में मारे गए छापों के दौरान आयकर विभाग ने 150 करोड़ रुपये से अधिक की ‘अघोषित’ कमाई का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के मुताबिक, यह समूह सरकारी ठेके लेने के साथ ही रियल इस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है और तीन अगस्त को झांसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली व गोवा में इसके लगभग 30 ठिकानों की तलाशी ली गई। CBDT ने एक बयान जारी कर बताया कि छापे की चपेट में आए एक ‘प्रमुख व्यक्ति’ ने ‘स्वेच्छा से 150 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त रकम की पेशकश की।’ 

बड़े पैमाने पर कर रहे थे टैक्स चोरी

CBDT ने आरोप लगाया कि सरकारी ठेके से जुड़े कारोबार के विश्लेषण से पता चला है कि समूह हर वित्त वर्ष के अंत में अपने बहिखातों में जोड़-तोड़ कर और मुनाफा कम दिखाकर ‘बड़े पैमाने’ पर टैक्स चोरी में शामिल था। सीबीडीटी के अनुसार, “बहिखातों में जोड़-तोड़ फर्जी खर्चों के दावे और असत्यापित विविध लेनदारों से संबंधित थी, जो मौजूद ही नहीं मिले। जब्त दस्तावेजों से फर्जी खर्चों और असत्यापित विविध लेनदारों के संदर्भ में 150 करोड़ रुपये से अधिक के दावे का पता चला है।”

15 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और गहने भी जब्त

सीबीडीटी ने कहा कि रियल इस्टेट क्षेत्र में सक्रिय समूह की कंपनी द्वारा टैक्स चोरी के लिए अपनाए गए सिस्टम में स्टांप शुल्क से ज्यादा नकदी हासिल करना है। सीबीडीटी के मुताबिक, “ये कंपनियां पर्याप्त निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी लेखांकन मानकों के मुताबिक टैक्स के लिए आय की पेशकश नहीं कर रही थीं।” बोर्ड के अनुसार, छापे के दौरान आयकर विभाग ने 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की ‘अघोषित’ नकदी और गहने भी जब्त किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत