1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस नंदी से टकराई, हादसे की वजह से इंजन के आगे का हिस्सा टूटा

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस नंदी से टकराई, हादसे की वजह से इंजन के आगे का हिस्सा टूटा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 12, 2024 11:27 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 12:21 pm IST

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (20171) का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में वंदे भारत के इंजन का आगे का हिस्सा टूट गया है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची है।

Vande Bharat Express- India TV Hindi
वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सीडेंट Image Source : INDIA TV

मुरैना: भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (20171) हादसे का शिकार हो गई है। ग्वालियर से मुरैना आते समय ट्रेन नंदी से टकरा गई। मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक पर खंबा नंबर 1226 के 25 नंबर पर ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित 

गनीमत ये रही कि ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना कर दी।

आज शुरू हुईं 10 नई ट्रेनें

बता दें कि आज ही पीएम मोदी ने देश को दस नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 85 हजार करोड़ रुपये की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

पीएम ने क्या कहा

वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "हमारी सरकार ने भारतीय रेलवे को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति दिखाई। अब, रेलवे का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।" उनहोंने कहा, "यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए। ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।"

(इनपुट: उपेंद्र गौतम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत