1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत इन 5 लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण, 17 हस्तियों को पद्म भूषण, देखें-पूरी लिस्ट

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत इन 5 लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण, 17 हस्तियों को पद्म भूषण, देखें-पूरी लिस्ट

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 25, 2024 11:10 pm IST,  Updated : Jan 26, 2024 06:21 am IST

देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू और के चिरंजीवी समेत पांच लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा।

पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू - India TV Hindi
पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू Image Source : FILE-ANI

देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू और के चिरंजीवी समेत पांच लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु की रहने वाली वैजयंतीमाला बाली, पद्मा सुब्रह्मण्यम और आंध्र प्रदेश के कोनिडेला चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिलेगा। जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा। वहीं, सामाजिक कार्य के लिए बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को भी देश का दूसरा सर्वोच्च अवॉर्ड मिलेगा। 

इन हस्तियों को मिलेगा ये सम्मान

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं, अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी और भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण दिया गया। उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम.फातिमा बीवी, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बॉम्बे समाचार के मालिक होर्मुसजी एन.कामा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पाने वाले लोगों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक, गायिका उषा उथुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 17 हस्तियों को पद्म भूषण देने की घोषणा की है।  

पद्म विभूषण की लिस्ट

  1. वैजयंतीमाला बाली, कला, तमिलनाडु
  2.  कोनिडेला चिरंजीवी, कला, आंध्र प्रदेश
  3. एम वेंकैया नायडू, सार्वजनिक मामले, आंध्र प्रदेश
  4. बिंदेश्वर पाठक, (मरणोपरांत) सामाजिक कार्य, बिहार
  5.  पद्मा सुब्रमण्यम, कला, तमिलनाडु

पद्म भूषण की लिस्ट

  1.  एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले, केरल
  2.   होर्मूसजी एन कामा, साहित्य एवं शिक्षा -पत्रकारिता, महाराष्ट्र
  3.   मिथुन चक्रवर्ती, कला, पश्चिम बंगाल
  4.  सीताराम जिंदल, व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक
  5.   यंग लियू, व्यापार एवं उद्योग, ताइवान
  6.  अश्विन बालचंद मेहता, मेडिसिन, महाराष्ट्र
  7.   सत्यब्रत मुखर्जी, (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, पश्चिम बंगाल
  8.  राम नाइक, सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र
  9.  तेजस मधुसूदन पटेल, मेडिसिन, गुजरात
  10.  ओलानचेरी राजगोपाल, सार्वजनिक मामले, केरल
  11.  दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, कला, महाराष्ट्र
  12.   तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), अध्यात्मवाद, लद्दाख
  13.  प्यारेलाल शर्मा, कला, महाराष्ट्र
  14.  चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, औषधि, बिहार
  15.   उषा उत्थुप, कला, पश्चिम बंगाल
  16.  विजयकांत, (मरणोपरांत) कला, तमिलनाडु
  17.  कुन्दन व्यास, साहित्य एवं शिक्षा -पत्रकारिता, महाराष्ट्र
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत