1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पूर्व PM की बहू का रोड पर फूटा गुस्सा, बाइक सवार को जमकर लताड़ा, कहा- मेरी कार 1.5 करोड़ की, मरना है तो...

VIDEO: पूर्व PM की बहू का रोड पर फूटा गुस्सा, बाइक सवार को जमकर लताड़ा, कहा- मेरी कार 1.5 करोड़ की, मरना है तो...

 Published : Dec 05, 2023 07:25 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 09:04 am IST

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बाइक सवार को फटकारते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि "मरने की चिंता करना बंद करो यार। मेरी 1.5 करोड़ रुपये की कार का क्या होगा?"

Bhavani Revanna - India TV Hindi
पूर्व PM की बहू का रोड पर फूटा गुस्सा Image Source : IANS

मैसूर/बेलगावी: पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना ने उनकी लग्जरी कार में टक्कर मारने वाले एक बाइक सवार को जिस तरह डांटा, उसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भवानी के उस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है, जिसमें उन्होंने उनकी 1.5 करोड़ रुपये की कार को बाइक सवार की जान से ज्यादा कीमती बता दिया। हालांकि बेलगावी सुवर्णा सौधा में हुई इस घटना के जवाब में भवानी के पति जद (एस) विधायक और पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना ने अपनी पत्‍नी की टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

उन्होंने कहा, "अगर किसी को भवानी की बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। उसके दोस्त की कार टूटने पर उसने गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की। भवानी ने अपने जीवन में कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई है।"

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भवानी एक बाइक सवार पर रोड पर ही गुस्सा निकाल रही हैं। दरअसल इस शख्स की बाइक भवानी की लग्जरी कार से टकरा गई थी। जिसके बाद भवानी ने कहा कि अगर तुम मरना चाहते थे, तो तुम्‍हें बस के नीचे जाना चाहिए था। तुम मेरी कार से क्यों मरना चाहते थे।

वीडियो में वह चिल्लाती नजर आ रही हैं, "मरने की चिंता करना बंद करो यार। मेरी 1.5 करोड़ रुपये की कार का क्या होगा?"

कब की है घटना?

घटना पिछले हफ्ते मैसूरु जिले के केआर नगर तालुक में सालिग्राम गांव के पास हुई थी। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो भवानी ने जोर देकर कहा कि "जो भी मुझसे बात करना चाहता है, वह पहले 50 लाख रुपये दे और फिर बात करे।"

सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोगों ने भवानी के गुस्से की आलोचना की है और जनता के प्रति देवेगौड़ा परिवार के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। (इनपुट: IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत