1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: ड्राइवर की जल्दबाजी के कारण कंटेनर से टकराया मिनी ट्रक, 6 की मौत

Video: ड्राइवर की जल्दबाजी के कारण कंटेनर से टकराया मिनी ट्रक, 6 की मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 14, 2024 11:07 am IST,  Updated : Jun 14, 2024 11:07 am IST

दोनों वाहनों के चालकों और तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय एक वाहन में दस लोग सवार थे, जबकि दूसरे वाहन में एक चालक और एक सहायक था।

Accident- India TV Hindi
मिनी ट्रक कंटेनर की टक्कर Image Source : ANI

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर होने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह‍ घटना सुबह करीब पांच बजे सीतानापल्ली में घटी। दोनों वाहनों के चालकों और तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय एक वाहन में दस लोग सवार थे, जबकि दूसरे वाहन में एक चालक और एक सहायक था। मामले की जांच की जा रही है।

मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने कहा, "लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय मिनी ट्रक कंटेनर लॉरी से टकरा गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।"

मिनी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

इस हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मिनी ट्रक और कंटेनर दोनों का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। हादसे की वजह मिनी ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही या जल्दबाजी को माना जा रहा है। यहां एक ट्रैक्टर लकड़ी के लट्ठे लेकर जा रहा था। इस ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के लिए मिनी ट्रक के ड्राइवर ने अपना वाहन विपरीत लेन में डाल दिया, लेकिन सामने से आ रहे कंटेनर पर ध्यान नहीं दिया। वह समय रहते ट्रैक्टर को ओवरटेक नहीं कर सका। ऐसे में मिनी ट्रक सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर काफी तेज रफ्तार में आमने-सामने हुई। इस वजह से हादसे का शिकार हुए 12 लोगों में 6 की मौत हो चुकी है और अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत