1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 23 October 2024: इस मूलांक वालों का अटका काम हो सकता है पूरा, ये लोग बुद्धि के बल पर पाएंगे मुनाफा, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 23 October 2024: इस मूलांक वालों का अटका काम हो सकता है पूरा, ये लोग बुद्धि के बल पर पाएंगे मुनाफा, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 23, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 06:30 am IST

Numerology 23 October 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (23 अक्टूबर) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : SOCIAL

Numerology 23 October 2024:आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आप अपने आपको ऊर्जावान तथा प्रफुल्लित महसूस करेंगे। 
  • मूलांक-2 आज काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान भी हो सकती है। हालांकि बुद्धि के बल पर मुनाफा पाएंगे।  
  • मूलांक-3 आज पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करना आपके हित में रहेगा। 
  • मूलांक-4 आज मन में उठ रही शंकाओं को बड़े भाई के साथ शेयर करेंगे आपको कुछ राहत मिलेगी। 
  • मूलांक-5 आज जीवनसाथी की सलाह और सूझबूझ आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 
  • मूलांक-6 आज किसी मित्र की सहायता से आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। 
  • मूलांक-7 आज सिर्फ अपनी मनमानी ना करके दूसरों की बातों पर भी ध्यान देंगे । 
  • मूलांक-8 आज सुचारू रूप से काम चलता रहेगा, ऑफिस में किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर ही रहेंगे। 
  • मूलांक-9 आज किसी काम में आ रही दिक्कतों में आज राहत मिलेगी। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

दिवाली से पहले 24 अक्टूबर को बन रहा महामुहूर्त, सर्वार्थ सिद्ध और गुरु का त्रिकोण योग, ये कार्य करने से होगा बड़ा लाभ

अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, संतान पक्ष से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।