1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाती-पोते संग मुकेश-नीता अंबानी ने यूं मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो में दिखा अनोखा अंदाज

नाती-पोते संग मुकेश-नीता अंबानी ने यूं मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो में दिखा अनोखा अंदाज

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 16, 2023 11:48 am IST,  Updated : Aug 16, 2023 12:07 pm IST

अंबानी परिवार ने भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ नजर आए। देखें वीडियो-

अंबानी परिवार - India TV Hindi
अंबानी परिवार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी सोमवार को पूरे परिवार के साथ आजादी का त्योहार मनाया। इस दौरान पूरा अंबानी परिवार एकसाथ नजर आया और अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी ने भी अपने हाथों से तिरंगा लहराया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें अंबानी परिवार का अनोखा अंदाज नजर आया। वीडियो में नीता और मुकेश अंबानी अपने नाती-पोते के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ambani family
Image Source : INDIATVअंबानी परिवार

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अंबानी परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस  वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते दिख रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने पोते को अपनी गोद में उठा रखा है, जबकि नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं। वीडियो में नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी को तिरंगा थमाती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया था, यह वीडियो उसी समारोह का है।

nita ambani
Image Source : INDIATVनीता अंबानी

तिरंगे की रौशनी से जगमगा रहा एंटीलिया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंबानी परिवार का घर एंटीलिया भी तिरंगे के रंग में जगमगा रहा था। एंटीलिया के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एंटीलिया के आस-पास कुछ किलोमीटर तक सड़कों को दोनों तरफ तिरंगे की रौशनी वाले बल्ब से सजाया गया था। अंबानी परिवार की तरफ से आने-जाने वाले लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट आदि की भी व्यवस्था की गई थी।  

ये भी पढ़ें:

पलक झपकते ही झील में समा गया 100 साल पुराना हनुमान मंदिर, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ पूरा मंजर; VIDEO

VIDEO : मदमहेश्वर में फंसे 200 लोग, उफान पर नदियां, भूस्खलन जारी... बारिश से बेहाल हुआ उत्तराखंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत