1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Visa Free Destination: ट्रैवल के शौकीनों के लिए खास, मजबूत है हमारा भारतीय पासपोर्ट, इन 60 देशों में मिलती है वीजा फ्री एंट्री, देखिए लिस्ट

Visa Free Destination: ट्रैवल के शौकीनों के लिए खास, मजबूत है हमारा भारतीय पासपोर्ट, इन 60 देशों में मिलती है वीजा फ्री एंट्री, देखिए लिस्ट

 Written By: Shilpa
 Published : Jul 21, 2022 12:42 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 12:49 pm IST

पासपोर्ट इंडेक्स किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ राजनयिक संबंधों की मजबूती के बारे में बताता है। एक देश जितना अधिक दूसरों तक 'पहुंच में आसानी' रखता है, उसकी रैंकिंग उतनी ही अधिक होती है।

power of indian passport- India TV Hindi
power of indian passport Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हैनले पासपोर्ट इंडैक्स ने लिस्ट जारी की
  • भारतीय पासपोर्ट को 87वीं रैंक मिली है
  • भारतीयों को बिना वीजा 60 देशों में मिलती है एंट्री

Visa on Arrival For Indian Passport Holders: हैनले पासपोर्ट इंडैक्स में भारत को 87वीं रैंक हासिल हुई है। यह एक वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग चार्ट है, जो इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) के आंकड़ों का इस्तेमाल करता है। इससे ये पता चलता है कि 199 देशों के पासपोर्ट में से किसका पासपोर्ट मजबूत और किसका पासपोर्ट कमजोर है। भारतीय पासपोर्ट की बात करें, तो इससे बिना वीजा 60 देशों में एंट्री मिलती है। जिनमें द्वीपीय, एशियाई, अमेरिकी और मध्य पूर्व के देश शामिल हैं। सबसे टॉप पर जापान का पासपोर्ट है, जिससे 193 देशों में वीजा फ्री प्रवेश मिलता है। जबकि दूसरे स्थान पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया हैं, जिनके पासपोर्ट से 192 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं। 

भारत तीसरी तिमाही में दो पायदान नीचे गिरा है, लेकिन पिछले साल की इसी अवधि से तीन पायदान ऊपर चढ़ा है। भारत 2021 में Q3 और Q4 में 90वें स्थान पर था। पासपोर्ट इंडेक्स किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ राजनयिक संबंधों की मजबूती के बारे में बताता है। एक देश जितना अधिक दूसरों तक 'पहुंच में आसानी' रखता है, उसकी रैंकिंग उतनी ही अधिक होती है। ये पूरी चीज इस बात पर निर्भर करती है, उस देश का अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ता भी कितना अच्छा है। हालांकि वैश्विक यात्रा के लिहाज से देखें, तो अधिकतर देशों में कोरोना वायरस से जुड़े प्रतिबंधों को हटा दिया गया है।  

जिन देशों में भारतीयों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' एंट्री मिलती है, उनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे एशियाई देश शामिल हैं। अफ्रीका में 21 देश ऐसे भी हैं, जो भारतीय नागरिकों को आगमन पर वीजा सेवाएं प्रदान करते हैं। जबकि यूरोप में ऐसा करने वाले देश केवल दो हैं।

इन 60 देशों में मिलती है एंट्री

power of indian passport
Image Source : INDIA TVpower of indian passport

द्वीपीय देश- समोआ, फिजी, पलाउ, कुक आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया, नियू, एल सल्वाडोर, तुवालू और वनुआटू।

दक्षिण अमेरिकी देश- बोलीविया, इक्वाडोर, गयाना, डोमिनिका।

एशियाई देश- नेपाल, तिमोर लेस्ते, कंबोडिया, थाईलैंड, मकाउ, जॉर्डन, मालदीव, इराक, भूटान, लाओस और इंडोनेशिया।

उत्तरी अमेरिकी देश- त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट लूसिया, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, निकारागुआ, सेंट किट्स एंड नेविस, तुर्क्स ऐंड कैकोज आइलैंड्स, हैती, मोंसेरेट, ग्रेनादा और जमैका।

अफ्रीकी देश- सेशेल्स, कोमोरो आइलैंड्स, मॉरीशस, यूगांडा, केन्या, केप वर्दे, तंजानिया, गिनी-बिसाऊ, मैडागास्कर, टोगो, मोजाम्बिक और इथियोपिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत