चंडीगढ़: भारत में इन दिनों अलग-अलग शहरों में जी-20 की बैठकों का सिलसिला चल रहा है। देश में जी-20 की इन बैठकों से जुड़ी तमाम खबरें दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में जी-20 देशों के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में उस वक्त गजब का नजारा देखने को मिला जब विदेशी मेहमानों ने RRR फिल्म के ऑस्कर विजेता गाने 'नाटू-नाटू' की धुनों पर जमकर डांस किया। बता दें कि अभी हरियाणा और चंडीगढ़ में विदेशी मेहमान जमे रहेंगे और शुक्रवार को उनके लिए पंचकूला के पिंजौर में डिनर का आयोजन है।
पिंजौर में होंगे कई कार्यक्रम
पिंजौर में न सिर्फ विदेशी मेहमानों के लिए शानदार डिनर का आयोजन किया गया है, बल्कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। विदेशी मेहमान पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में लजीज व्यंजनों का स्वाद लेंगे। सरकार ने इन बैठकों के लिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यादविंद्रा गार्डन को इस मौके पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। यादविंद्रा गार्डन के 7 टैरेस को इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
संपादक की पसंद