1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. G-20 सम्मेलन के लिए लगाए पौधे लेकर रफूचक्कर हुए लग्जरी कार वाले, देखें Video

G-20 सम्मेलन के लिए लगाए पौधे लेकर रफूचक्कर हुए लग्जरी कार वाले, देखें Video

 Reported By: Yogendra Tiwari
 Published : Mar 16, 2023 11:12 am IST,  Updated : Mar 16, 2023 11:14 am IST

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लग्जरी कार में सवार युवक पौधे चोरी करेंगे, यह तो कोई सोच भी नहीं सकता था।

पौधे चोरी कर भागे लग्जरी कार सवार- India TV Hindi
पौधे चोरी कर भागे लग्जरी कार सवार

नागपुर सिटी में जी-20 सम्मेलन के लिए प्रशासन पूरे शहर को चमकाने में लगा है। मेहमानों को सिटी की सुंदरता दिखाने के लिए जगह-जगह आकर्षक लाइट लगाई जा रही है। वर्धा रोड पर डिवाइडर पर सुंदर पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

दो युवक कार से नीचे उतरे

दरअसल, मौका परस्त तो ऐसे ही समय का इंतजार करते हैं। शाम का वक्त था और रास्ते पर अच्छी-खासी आवाजाही थी। ऐसे में छत्रपति मेट्रो स्टेशन के नीचे एक लग्जरी कार आकर रुकी। दो युवक कार से नीचे उतरे, यहां-वहां देखा और सीधे मेट्रो पुल के नीचे डिवाइडर पर पहुंचे। डिवाइडर पर लगाए गए तीन-चार पौधे उठाएं और गाड़ी की डिक्की में डालकर चलते बने। 

VIDEO: फ्लाइट में सिगरेट पी, गाली दी, मारपीट की, इंजेक्शन देकर किया गया शांत; अब जेल में

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस बीच, एक सतर्क नागरिक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लग्जरी कार में सवार युवक पौधे चोरी करेंगे, यह तो कोई सोच भी नहीं सकता था। बेखौफ दोनों डिवाइडर की ओर बढ़े और पौधे को कार की डिक्की में रखकर चलते बने। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शूटर्स की तलाश, अब तक 12 राज्यों के 650 ठिकानों पर पड़े छापे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।