1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Today: दिल्ली और यूपी समेत किन राज्यों में होगी बारिश और कहां मौसम रहेगा साफ? यहां जानें पूरा अपडेट

Weather Today: दिल्ली और यूपी समेत किन राज्यों में होगी बारिश और कहां मौसम रहेगा साफ? यहां जानें पूरा अपडेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 04, 2022 08:27 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 08:27 am IST

Weather Today: दिल्ली में आज (4 अक्टूबर) बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। बारिश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Today- India TV Hindi
Weather Today Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • दिल्ली में आज छाए रह सकते हैं बादल, 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश
  • यूपी के कुछ जिलों में 5 अक्टूबर से लेकर कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 5 अक्टूबर से भारी बारिश की संभावना

Weather Today: देश के कई राज्यों से मानसून जा चुका है, वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मौसम विभाग ने जमकर बारिश की संभावना जताई है।  मौसम विभाग ने दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगर मानसून की विदाई वाले राज्यों की बात करें तो उसमें सौराष्ट्र, कच्छ, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज (4 अक्टूबर) बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। बारिश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। 

यूपी के मिजाज क्या हैं?

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कुछ जिलों में 5 अक्टूबर से लेकर कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। लखनऊ में आज बारिश भी हो सकती है। 5 अक्टूबर को लखनऊ में भारी बारिश हो सकती है। 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 5 अक्टूबर से भारी बारिश हो सकती है। देहरादून में 6, 7 और 8 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है। नैनीताल में आज बारिश की संभावना है। यहां 9 अक्टूबर तक बारिश का असर देखा जा सकता है। 6 अक्टूबर को नैनीताल में मध्यम बारिश हो सकती है और 7 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ऋषिकेश में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली में 5 अक्टूबर से बारिश की संभावना है। यहां 9 अक्टूबर तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। धर्मशाला में 5 से 9 अक्टूबर तक लगातार बारिश हो सकती है। शिमला में भी 5 से 9 अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत