1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, जानिए और कितने दिन झेलनी पड़ेगी जोरदार ठंड

घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, जानिए और कितने दिन झेलनी पड़ेगी जोरदार ठंड

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 05, 2023 10:48 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 10:48 pm IST

देश में मौसम का हाल जानने के लिए पढ़ें ये खबर। मौसम विभाग द्वारा जारी हर अलर्ट के बारे में खुद को रखें अपडेट। पूरे भारत में रड़ रही कड़ाके की ठंड जानिए आज के मौसम का हाल।

घने कोहरे की चादर से ढंक गया है उत्तर भारत।- India TV Hindi
घने कोहरे की चादर से ढंक गया है उत्तर भारत।

देश के कई हिस्सों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। गुरूवार को भी भारी शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चादर से ढंक गया है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पिचले दो साल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।  IMD के मुताबिक दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड दर्ज की गई। वहीं ठंड की मुसीबत से बचने के लिए लोग अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। घरों में हीटर का सहारा लिया जा रहा है। सारे स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने गिरते हुए तापमान को देखते हुए अगले दो दिन तक पूरे दिल्ली और NCR में  ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है।

शहर न्यूनतम तापमान
डलहौजी 4.9 डिग्री
धर्मशाला 5.2 डिग्री
कांगड़ा 3.2 डिग्री
शिमला 3.7 डिग्री
देहरादून 4.6 डिग्री
मसूरी 4.4 डिग्री
नैनीताल 6.2 डिग्री

जम्मू-कश्मीर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां राजधानी श्रीनगर में बुधवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात बनकर उभरी। इस दौरान पारा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जो बीते पांच वर्षों में श्रीनगर में जनवरी के महीने में दर्ज दूसरा सबसे न्यूनतम तापमान है। मंगलवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। 

शहर न्यूनतम तापमान
काजीगुंड 6.2 डिग्री
पहलगाम 9.2   डिग्री

यातायात के हाल

रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण कम से कम 12 ट्रेन डेढ़ से छह घंटे की देरी से चल रही है, जबकि दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि घने कोहरे के कारण फ्लाइट काफी देर से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया, ‘‘ फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।’’ नोएडा में गुरुवार तड़के कोहरे के कारण एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिससे रेस्तरां के दो कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 

राजस्थान में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू और करौली सहित कई जिलों में गलन भरी शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। चूरू और सीकर में शून्य से नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किए जाने के साथ रेगिस्तानी राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 

राजस्थान में इन दो जगहों पर रहा सबसे कम तापमान

शहर तापमान
फतेहपुर (सीकर) 1.8 डिग्री
चूरू 1.5 डिग्री 

पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शहर न्यूनतम तापमान
गुरदासपुर 2.2 डिग्री
बठिंडा 3 डिग्री
लुधियाना 5.7 डिग्री
पटियाला 5 डिग्री 
अमृतसर 5.5 डिग्री 
मोहाली 6 डिग्री
हिसार 2.2 डिग्री
भिवानी 6.7 डिग्री
करनाल 6 डिग्री
रोहतक 5.4 डिग्री
सिरसा  6.4 डिग्री 
अंबाला 5.5 डिग्री 
चंडीगढ़ 5.1 डिग्री 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुजरात के कच्छ में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत