1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 05, 2026 07:07 am IST,  Updated : May 05, 2026 07:07 am IST

दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-बारिश का अनुमान जताया गया है और अधिकतम तापमान 41 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

weather update- India TV Hindi
दिल्ली Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हर दिन नई करवट ले रहा है। कभी जोरदार धूप से गर्मी बढ़ रही है तो कभी बारिश के साथ ओले भी पड़ रहे हैं। बीती रात भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और आज के मौसम के बारे में जानना चाहते हैं तो वो अपडेट आपको यहां मिलेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि IMD की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

गौतमबुद्धनगर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ भीषण आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD के मुताबिक, गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ गरज-चमक वाले तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

गुरुग्राम में कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD के मुताबिक, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी और तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी और तेज सतही हवाएं चल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत