1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिगड़ गया मौसम, कानपुर में गिरे ओले, यूपी में छाए बादल, जानिए किन राज्यों में कैसा रहेगा बारिश का हाल?

बिगड़ गया मौसम, कानपुर में गिरे ओले, यूपी में छाए बादल, जानिए किन राज्यों में कैसा रहेगा बारिश का हाल?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 22, 2023 06:51 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 07:19 pm IST

हाल में ही आईएमडी यानी मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की भी आशंका जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। ठंड के बीच अब बारिश लोगों की दिक्कतें बढ़ाती नजर आ रही है।

यूपी में छाए बादल, जानिए किन राज्यों में कैसा रहेगा बारिश का हाल?- India TV Hindi
यूपी में छाए बादल, जानिए किन राज्यों में कैसा रहेगा बारिश का हाल? Image Source : FILE

देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। तेज ठंड और घने कोहरे के साथ ही अब उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश के साथ ओले भी गिरने की खबर है। हाल में ही आईएमडी यानी मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की भी आशंका जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। ठंड के बीच अब बारिश लोगों की दिक्कतें बढ़ाती नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश में आसमान में छाए बादल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, एटा, बाराबंकी समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन हल्की फुल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। 

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ रही है स्थिति

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने और इन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में 23 से 26 जनवरी के बीच होगी बारिश

इसके अतिरिक्त 23 से 26 जनवरी के मध्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा होने के काफी आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ से आशय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण से मौसम का मिजाज बदला है। इसका प्रभाव आने वाली 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा।

दिल्ली में अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 22 जनवरी को दिल्ली में तापमान में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। वहीं 23 और 24 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

अचानक क्यों बदल रहा दिल्ली का मौसम? 

दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव की वजह ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। इससे हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है।

रामचरित मानस पर दिए बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान की साजिश फिर नाकाम, अमृतसर में घुसपैठ कर रहे ड्रोन को मार गिराया, 5 किलो हेरोइन बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत