1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनियाभर के देशों में लोगों की औसत लंबाई कितनी होती है? भारत और पाकिस्तान का आंकड़ा चौंकाएगा

दुनियाभर के देशों में लोगों की औसत लंबाई कितनी होती है? भारत और पाकिस्तान का आंकड़ा चौंकाएगा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 21, 2024 07:18 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 07:18 pm IST

किसी इंसान की लंबाई उसके लिए कई बार मुसीबत बनती है और कई बार उसे इस बात का फायदा मिलता है। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि दुनिया में लोगों की औसत लंबाई कितनी है?

average height of people- India TV Hindi
दुनियाभर के देशों में लोगों की औसत लंबाई कितनी होती है? Image Source : PEXELS

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनियाभर के देशों में लोगों की औसत लंबाई कितनी होती है? लंबाई एक ऐसा मामला है, जिससे एक आम आदमी अपने जीवन में कभी न कभी इफेक्ट जरूर होता है। अगर किसी की लंबाई ज्यादा है तो उसे अलग तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अगर किसी की लंबाई कम है, तो दुनिया उसके लिए अगर परेशानियां पैदा करती है।

अगर दुनियाभर के देशों में लोगों की औसत लंबाई की बात करें तो नीदरलैंड में सबसे ज्यादा लंबे लोग पाए जाते हैं। यहां लोगों की औसत लंबाई 182.54 cm होती है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेल्जियम है, जहां के लोगों की औसत लंबाई 181.70 cm और तीसरे नंबर पर एस्तोनिया है। वहां के लोगों की औसत लंबाई 181.59 cm है।

जर्मनी में लोगों की औसत लंबाई 179.88 cm, नॉर्वे में 179.75 cm और फ्रांस में 179.74 cm है। स्वीडन में लोगों की औसत लंबाई 179.74 cm, फिनलैंड में 179.59 cm और ऑस्ट्रेलिया में 179.20 cm है। स्विट्जरलैंड में ये लंबाई 178.42 cm और कनाडा में 178.09 cm है।

यूके, अमेरिका, भारत और पाकिस्तान में कितने लंबे होते हैं लोग?

यूके यानी यूनाइटेड किंगडम में लोगों की औसत लंबाई 177.49 cm, अमेरिका में 177.13 cm है। रूस में ये आंकड़ा 176.46 cm और सिंगापुर में 172.57 cm है। चीन के लोगों की औसत लंबाई 171.83 cm, जापान के लोगों की औसत लंबाई 170.82 cm होती है।

पाकिस्तान के लोगों की औसत लंबाई 166.95 cm और भारत के लोगों की औसत लंबाई 164.95 cm होती है। अगर पूरी दुनिया की बात करें तो दुनियाभर के लोगों की औसत लंबाई 171.28 cm है। ये डाटा वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स के एक्स हैंडल से लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत