1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमीयत चीफ अरशद मदनी के 'ओम और अल्लाह एक' वाले बयान पर क्या है जनता की राय? इंडिया टीवी के पोल में सामने आई ये बात

जमीयत चीफ अरशद मदनी के 'ओम और अल्लाह एक' वाले बयान पर क्या है जनता की राय? इंडिया टीवी के पोल में सामने आई ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 14, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 03:02 pm IST

जमीयत चीफ मौलाना अरशद मदनी अपने बयान की वजह से विवादों में हैं। उनके अल्लाह और ऊं एक वाले बयान को लेकर हंगामा हो गया है। इंडिया टीवी ने इसी बयान को लेकर एक पोल करवाया था, जिसमें 73 फीसदी लोग इस बात से असहमत हैं कि अल्लाह और ओम एक है।

Arshad Madni - India TV Hindi
जमीयत चीफ मौलाना अरशद मदनी Image Source : FILE

नई दिल्ली: जमीयत चीफ मौलाना अरशद मदनी के अल्लाह और ऊं एक वाले बयान को लेकर देशभर में चर्चाएं हैं। सोमवार को भी जब अरशद ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की तो यही कहा कि ऊं और अल्लाह हर जगह व्याप्त हैं। अरशद के बयानों को लेकर इंडिया टीवी ने एक पोल करवाया था, जिसमें सवाल ये था कि जमीयत चीफ अरशद मदनी ने कहा- 'ओम और अल्लाह एक', आपका क्या विचार? इस पोल पर 73 फीसदी लोगों ने असहमति जताई। यानी 73 फीसदी लोग इस बात से असहमत हैं कि अल्लाह और ओम एक है।

वहीं इस सवाल पर 19.3 फीसदी लोगों ने सहमति जताई है, यानी इनका मानना है कि अल्लाह और ऊं एक है। इसके अलावा 7.7 फीसदी लोगों ने 'कह नहीं सकते' के विकल्प को वोट किया। यानी इन लोगों को ये नहीं पता कि अल्लाह और ऊं एक हैं या नहीं। 

India Tv Poll
Image Source : INDIA TVइंडिया टीवी का पोल

अरशद मदनी ने क्या कहा था?

रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का तीन दिवसीय महाधिवेशन का अंतिम दिन रविवार को था। इस धार्मिक सद्भावना को लेकर आयोजित सम्मेलन में हिंदू व अन्य गैर-मुस्लिम धर्मगुरु मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान जमीयत के अरशद गुट के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने ‘अल्लाह’ और ‘ओम’ को एक कह दिया। इसके बाद हंगामा हो गया।

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तान में हिंदू लड़की ने किया कमाल, देश की पहली ऐसी महिला बनीं जिसने पास की ये कठिन परीक्षा, यहां जानें सब कुछ

HAL ने HLFT-42 विमान के पिछले हिस्से से भगवान हनुमान की तस्वीर हटाई, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत