1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या कब जाएंगे? 'आप की अदालत' में सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या कब जाएंगे? 'आप की अदालत' में सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

 Published : Jan 27, 2024 10:28 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 12:05 am IST

Sachin pilot In Aap Ki Adalat: सचिन पायलट ने आप की अदालत में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब उनका मन होगा तब में अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है।

'आप की अदालत' में सचिन पायलट - India TV Hindi
'आप की अदालत' में सचिन पायलट Image Source : INDIA TV

Sachin pilot In Aap Ki Adalat: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने देश के लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। उनसे रजत शर्मा ने जब यह पूछा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, आप कब जाएंगे। इस पर सचिन पायलट ने कहा कि जब मेरा मन होगा तब जाऊंगा। मेरा धर्म, मेरी आस्था यह मेरा व्यक्तिगत विषय है। राम के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। राम सबके हैं और हम राम के हैं। हर व्यक्ति राम-राम बोलता है। सबसे ज्यादा तो राम-राम मैं बोलता हूं। 

Related Stories

कांग्रेस नेताओं के अयोध्या नहीं जाने पर दिया ये जवाब

सचिन पायलट से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस में सोनिया गांधी, खरगे, अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला लेकिन वे नहीं गए। इस पर सचिन पायलट ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि निमंत्रण कौन दे रहा है, क्यों दे रहा है? शंकराचार्य भी नहीं गए। उनके अलग कारण हैं। कब जाना है यह व्यक्तिगत निर्णय होता है। जब इस तरह के अवसर का राजनीतिक इस्तेमाल होता है तो यह गलत है। सचिन पायलट ने यह भी बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता उन्हें नहीं मिला था लेकिन जब भी अवसर मिलेगा वे जरूर जाएंगे।

राहुल गांधी जरूर अयोध्या जाएंगे

सचिन पायलट से जब यह पूछा गया कि क्या राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे? इस पर सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी जरूर अयोध्या जाएंगे। जब मन होगा तब जाएंगे.. कौन रोक सकता है। वे मंदिरों में जाते हैं। वहीं सचिन पायलट ने यह भी कहा कि मंदिरों में जाना या नहीं जाना तो व्यक्तिगत आस्था का विषय है। जिसे जब मर्जी होगी वह जाएगा।

कांग्रेस ही बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती दे सकती है

वहीं इंडिया अलायंस से जुड़े सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि क्षेत्रीय दल महत्वपूर्ण हैं, लेकिन केवल कांग्रेस ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती है। सचिन पायलट से जब यह पूछा गया कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो पायलट ने जवाब दिया: 'जहां तक सीट शेयरिंग की बात है तो हर क्षेत्रीय पार्टी का महत्व है। चाहे वह बंगाल हो, महाराष्ट्र, बिहार या पंजाब हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर अगर भाजपा को कोई चुनौती दे सकता है तो वह नेशनल कांग्रेस पार्टी है।  बहुत जल्द सारे मामलों को सुलझा करके हम लोग सीट शेयरिंग कर लेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत