1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'समय आने पर जरूरी कदम उठाएंगे', इंडिया टीवी से बातचीत में पश्चिम बंगाल के गवर्नर का बड़ा बयान

'समय आने पर जरूरी कदम उठाएंगे', इंडिया टीवी से बातचीत में पश्चिम बंगाल के गवर्नर का बड़ा बयान

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 22, 2024 04:55 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 05:54 pm IST

इंडिया टीवी से बातचीत में पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने बड़ा बयान दिया है। राज्य में बीते कई दिनों से चल रहे हंगामे पर उन्होंने कहा है कि समय आने पर जरूरी कदम उठाएंगे।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस। - India TV Hindi
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस। Image Source : INDIA TV

कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और बेरहमी से हत्या के मामले में हंगामा जारी है। एक ओर डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन निकाल रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में भी मामले पर सुनवाई हो रही है। इस बीच इस पूरे मामले पर India Tv ने बात की है पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से। बातचीत में सीवी आनंद बोस ने कहा है कि इस घटना से पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा है कि राजभवन की ओर से पीड़िता की परिजनों को सभी मदद दी जाएगी। इसके साथ ही राज्यपाल में पश्चिम बंगाल में जारी हंगामे पर कहा है कि देखते जाओ सब ठीक होगा। 

बंगाल में लोकतंत्र भीड़तंत्र में बदला- राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि बंगाल में लोकतंत्र भीड़तंत्र में बदल रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। सीबीआई ने अस्पताल में घटना वाली जगह पर सबूतों को नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। इस पर सीवी आनंद बोस ने कहा कि सीबीआई भारत की बड़ा एजेंसी है, वह सच्चाई सामने लाएगी। 

क्या बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगेगा?

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार फैला हुआ है। राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य महिलाओं के लिए सेफ नहीं है। इस सवाल पर कि क्या पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोई भी जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ेंकोलकाता रेप-मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार को दिए निर्देश, कहा- '1 हफ्ते में बनाएं पोर्टल'

दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत