1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला श्रद्धालु को सांप ने काटा: दर्शन के लिए लाइन में लगी थी मोनिका, डसते ही निकली चीख

तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला श्रद्धालु को सांप ने काटा: दर्शन के लिए लाइन में लगी थी मोनिका, डसते ही निकली चीख

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 23, 2026 12:14 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 12:14 pm IST

तिरुपति बालाजी मंदिर में एक महिला श्रद्धालु को सांप ने काट लिया है। तेलंगाना के भूपालपल्ली की एक भक्त मोनिका, मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। वह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी, तभी यह घटना घटी।

तिरुपति बालाजी मंदिर...- India TV Hindi
तिरुपति बालाजी मंदिर (फाइल फोटो) Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश के तिरुमला से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में बालाजी के दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रही एक श्रद्धालु को सांप ने काट लिया। आज तड़के हुई इस घटना से तिरुमला में हलचल मच गई है।

300 रुपये देकर लाइन में लगी थी महिला

तेलंगाना के भूपालपल्ली की एक भक्त मोनिका, जो तिरुमला श्रीवारी के दर्शन के लिए 300 रुपये में लाइन में लगी थी, उसे सांप ने काट लिया। यह पता चलने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (TTD) स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और मोनिका को अश्विनी हॉस्पिटल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए तिरुपति के SWIMS हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। पता चला कि महिला की हालत अभी स्थिर है।

TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अलर्ट 

तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ट्रस्ट ने मोनिका के घरवालों को सांप के काटने की खबर दे दी गई। दूसरी तरफ, TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्टाफ उन लाइनों की अच्छी तरह से जांच कर रहा है जहां भक्त इंतजार कर रहे हैं। TTD के सीनियर अधिकारियों ने भक्तों को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

सपने में दूध मांग रहा था सांप, सच में पिलाने पहुंच गया शख्स, सर्प ने काटा तो डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल

झंडा फहराने के बाद पाइप से निकल आया जहरीला सांप, लोगों ने पीटकर मार डाला, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत