1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, राजनीति, खेल और मनोरंजन की दुनिया से है नाता

Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, राजनीति, खेल और मनोरंजन की दुनिया से है नाता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 13, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 03:32 pm IST

इस साल द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं। वहीं संगीत की दुनिया को इस साल बड़ा झटका लगा और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। इसके अलावा राजनीतिक जगत से संबंध रखने वाली नूपुर शर्मा अपने विवादित बयानों की वजह से खूब चर्चा में रहीं।

Year Ender 2022- India TV Hindi
चर्चा में रहीं भारतीय महिलाएं Image Source : INDIA TV GFX

Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने वाला है। कुछ दिनों बाद हम नए साल की ताजगी में खो जाएंगे। ऐसे में हम इस साल चर्चा में रहने वाली महिलाओं को याद कर रहे हैं। ये महिलाएं साल 2022 में खूब चर्चा में रहीं और गूगल पर भी इन्हें खूब सर्च किया गया। साल 2022 की शुरुआत भले ही कोरोना के डर के बीच हुई हो लेकिन आखिर में सब सामान्य होता दिखा। यहां हम जिन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, वह राजनीति, खेल और मनोरंजन की दुनिया से हैं। 

द्रौपदी मुर्मू

ये साल राजनीतिक जगत में भारत की महिला शक्ति को नई ऊंचाई देने वाला रहा। इस साल द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। वह ओडिशा के रायरंगपुर से हैं और देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। वह इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। 

लता मंगेशकर

ये साल संगीत की दुनिया से संबंध रखने वालों के लिए दुख देने वाला रहा। दरअसल इस साल भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। उन्होंने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता ने अपने करियर में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। 

नूपुर शर्मा

राजनीतिक जगत से संबंध रखने वाली नूपुर शर्मा इस साल काफी सुर्खियों में रहीं। वह बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता रही हैं। दरअसल उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई और नूपुर मुस्लिम संगठनों और कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। इसी विवादित बयान की वजह से नूपुर को इस्तीफा देना पड़ा और बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया।

सुष्मिता सेन

मनोरंजन की दुनिया से संबंध रखने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम भी साल 2022 में खूब चर्चा में रहा बना। वह उद्योगपति ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आईं और ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस बात की जानकारी दी।

झूलन गोस्वामी और मीराबाई चानू

खेल जगत से संबंध रखने वाली झूलन गोस्वामी और मीराबाई चानू भी खूब चर्चा में रहीं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में शामिल झूलन गोस्वामी ने इस साल क्रिकेट से सन्यास ले लिया। वहीं स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए 200 KG वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। 

अंजलि अरोड़ा और आलिया भट्ट भी चर्चा में रहीं 

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा का एक MMS लीक होने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद अंजलि काफी चर्चा में रहीं। वहीं आलिया भट्ट अपनी शादी और मां बनने की वजह से चर्चा में रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत