1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Padma Awards: पद्म पुरस्कारों के लिए आप भी कर सकते हैं आवेदन, जानें नियम-शर्तें और आखिरी तारीख

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों के लिए आप भी कर सकते हैं आवेदन, जानें नियम-शर्तें और आखिरी तारीख

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 23, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Aug 23, 2022 12:34 pm IST

Padma Awards: पद्म पुरस्कार 2023 के आवेदन के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। यदि आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर देर न करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने को 15 सितंबर तक का आखिरी मौका दिया है।

Padma awards- India TV Hindi
Padma awards Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पद्म पुरस्कारों के आवेदन के लिए आखिरी मौका
  • जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन
  • पद्म पुरस्कारों के लिए कौन होता है पात्र

Padma Awards: पद्म पुरस्कार 2023 के आवेदन के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। यदि आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर देर न करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने को 15 सितंबर तक का आखिरी मौका दिया है। इस दौरान इस पुरस्कार के लिए आप किसी भी व्यक्ति की सिफारिश भी कर सकते हैं। बशर्ते सिफारिश करने के लिए वही लोग पात्र हैं, जो इस तरह का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। वैसे यह आवेदन एक मई से ही शुरू हो गए थे। अभी तक जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, यह उनके लिए आखिरी मौका है। इसके लिए आप राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

क्या है पद्म पुरस्कार 

इसकी शुरुआत वर्ष 1954 से हुई थी। इसकी तीन श्रेणियां हैं। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिए जाते हैं। भारत रत्न के बाद यह देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होते हैं। इस पुरस्कार के लिए चिकित्सा, साहित्य, खेल, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सामाजिक कार्य, व्यापार, उद्योग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा इत्यादि किसी भी क्षेत्र में विशेष और अदभुद कार्य करने वाले आवेदन के पात्र हैं। इसमें वेबसाइट पर जाकर अपने सराहनीय कार्यों और अदभुद उपलब्धियों का ब्यौरा देना होता है। ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत ब्यौरा नाम, पता, पिता नाम, उम्र, व्यवसाय, आधार नंबर इत्यादि देना होता है। समस्त जानकारी अधिकतम 800 शब्दों के अंदर ही रहनी चाहिए। पद्म विभूषण किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। 

सिर्फ गैर सरकारी व्यक्ति ही कर सकते हैं आवेदन
इसमें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को आवेदन करने की मनाही होती है। सिर्फ गैर सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति ही पद्मश्री पुरस्कारों के आवेदन के पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी सेवा निवृत्त होने के बाद अपने विशेष कार्यों और सामाजिक सेवा इत्यादि के ब्यौरे के साथ आवेदन कर सकते हैं। मगर जब तक वह पद पर बने हैं, तब तक इसके लिए पात्र नहीं हैं। सरकार प्रतिवर्ष करीब 120 पुरस्कार इस श्रेणी में देती है। कई बार विशिष्ट परिस्थितियों में पुरस्कारों की संख्या कुछ कम या ज्यादा भी हो सकती है। जैसे वर्ष 2021-22 में 128 पद्म पुरस्कार सरकार की ओर से दिए गए थे। 

प्रधानमंत्री द्वारा गठित कमेटी करती है नामों पर फैसला
देश भर से आवेदनों में से सही और सुयोग्य व्यक्ति को चुनने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा गठित कमेटी नामों पर विचार करके उसे फाइनल करती है और फिर अपनी सिफारिश प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजती है। जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस पर अपनी सहमति दे देते हैं तो इन नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस के दौरान कर दी जाती है। कई लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिए जाते हैं। इसमें चयनित व्यक्तियों को राष्ट्रपति भवन में समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाता है। इस दौरान उन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र राष्ट्रपति के हाथों दिया जाता है। इसमें कोई धनराशि नहीं दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत