1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: चंद्रशेखर को काला झंडा दिखाने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, आजाद समाज पार्टी के समर्थकों पर आरोप

VIDEO: चंद्रशेखर को काला झंडा दिखाने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, आजाद समाज पार्टी के समर्थकों पर आरोप

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 24, 2024 08:06 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 08:06 pm IST

नगीना के सांसद चंद्रशेखर को काला झंडा दिखाने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप आजाद समाज पार्टी के समर्थकों पर लगा है।

Chandrashekhar- India TV Hindi
चंद्रशेखर को काला झंडा दिखाने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी के भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम में मारपीट की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश चंदेल नाम का एक युवक, सम्मेलन में नगीना के सांसद चंद्रशेखर को काला झंडा दिखाने के लिए पहुंचा था। 

आरोप है कि कि चंद्रशेखर के समर्थकों को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई की। युवक की पिटाई के बाद मौके पर मौजूद युवक जय भीम के नारे लगाते हुए दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने भीड़ से युवक को बचाया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नवयुग मार्केट की है। सांसद चंद्रशेखर (रावण) के समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की है। युवक को गंभीर चोटें लगी हैं और उसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। युवक की पहचान आकाश चंदेल के रूप में हुई है। 

ये मारपीट आजाद समाज पार्टी के भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम में हुई है।  आकाश चंदेल, चंद्रशेखर को दिखाने के लिए काला झंडा लेकर पहुंचा था, जिसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कर रहे हैं। (गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत