1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की बेरहमी से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग खंजर से काट डाला

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की बेरहमी से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग खंजर से काट डाला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 13, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 02:29 pm IST

फिटनेस यू-ट्यूबर मसूद चांदी की खंजर से वार कर हत्या कर दी गई। साले ने ही दोस्तों संग मिलकर घर घुसकर उसे मार डाला। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।

यू-ट्यूबर की हत्या- India TV Hindi
यू-ट्यूबर की हत्या Image Source : REPORTER

हैदराबाद के गोलकुंडा इलाके में फिटनेस कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर मसूद चांदी उर्फ शैख़ महबूब (SK महबूब) की अपने घर में ही हत्या कर दी गई। महबूब, यूट्यूब पर बॉडीबिल्डिंग वीडियो अपलोड करता था। घटना शुक्रवार दोपहर 3:20–3:30 बजे के बीच की है। जानकारी के मुताबिक उसके घर में घुसे कुछ युवकों ने आयरन रॉड्स और जिम गियर से उस पर वार किया, उसे लहूलुहान कर युवक फरार हो गए। हमले में मौके पर ही मसूद चांदी की मौत हो गयी।

किसने की हत्या

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शेख़ सोहैल (महबूब की पत्नी का भाई) है, जो दो अन्य साथियों अफू (अफ़्फू) और जाबिर (जाबर) के साथ घर में दाखिल हुआ था। सोहैल और उसके साथियों ने महबूब पर लोहे की रॉड से वार किया, गंभीर चोटों के कारण महबूब की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का क्या था कारण
पुलिस जांच में पाया गया कि सोहैल ने गोलकुंडा के बड़ा बाजार इलाके से 18 महीने पहले एक महिला से प्रेमविवाह किया था, महबूब ने कुछ विवाद के कारण अपनी पत्नी और बच्चे को हाल ही में उनके माता-पिता के घर भेजा था, जिससे तनाव बढ़ गया था। पुलिस ने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों को हत्या का कारण बताया है।

अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 
शाहीन के परिवार के आरोप पर BNS की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए तीन विशेष टीम बनाई है। महबूब के शव  कोओसमानिया जनरल अस्पताल में पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया है। यह वारदात दिन दहाड़े गोलकुंडा थानाक्षेत्र में हुई है, जिससे इलाके में खौफ़ है। 

डीसीपी ने क्या बताया

एडिशनल DCP कृष्णा गौड़ ने बताया 25 साल के शेख महबूब (उर्फ़ चांदी मसूद) पर हमला हुआ। वह एक यूट्यूबर था और इलेक्ट्रिशियन का काम भी करता था। उसने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। छह महीने बाद, उनके घर एक बच्चा हुआ। उसकी पत्नी के भाई, शेख सोहैल, की उससे पहले से ही कुछ गलतफहमियां या कोई और मसला था। सोहैल अपने दोस्तों अफ़ू और जाबिर के साथ यहां आया, घर में घुसा और शेख महबूब पर हमला कर दिया।

खंजर से वार कर साले ने जीजा को मार डाला
सोहैल और उसके दोस्तों ने खंजर से मसूद पर हमला किया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की असल वजह क्या थी और इन तीनों लोगों को उसकी हत्या करने की ज़रूरत क्यों महसूस हुई, हम इसकी जांच कर रहे हैं। हम हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कोर्ट के सामने पेश करने की कोशिश करेंगे। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हम हत्या में शामिल लोगों की सही संख्या जानने की कोशिश कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:
पति ने पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
बॉयफ्रेंड से शादी की बात करना प्रेमिका को पड़ गया भारी, युवक ने ओवरब्रिज से धक्का देकर कर दी हत्या, पढ़ें खौफनाक मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत