नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। केंद्र की बीबी टंडन समिति ने आदेश दिया है कि दिल्ली से बाहर छपे विज्ञापनों का पैसा आम आदमी पार्टी को भरना होगा। विज्ञापन खर्च पर फंसी AAP से कमेटी ने दिए 18 करोड़ वसूलने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की शिकायत पर यह आदेश दिया गया है।
टंडन समिति ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि 4 कैटेगरी के तहत छपे विज्ञापनों पर हुए खर्च की भरपाई आम आदमी पार्टी से कराई जाए।
- अलग-अलग वर्षगांठों पर दिल्ली के बाहर छपे विज्ञापन
- ऐसे विज्ञापन जिन पर आम आदमी पार्टी का नाम छपा है
- दूसरे राज्यों की घटनाओं पर मुख्यमंत्री के विचारों का प्रचार
- विपक्ष पर निशाना साधने वाले विज्ञापन
समिति ने आम आदमी पार्टी से कहा है कि वह विज्ञापनों पर हुए अनुचित खर्च की भरपाई करे।