1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी, उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद, दिल्ली में आज रोड शो करेंगे पीएम मोदी

यूपी, उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद, दिल्ली में आज रोड शो करेंगे पीएम मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 01:43 pm IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में मेगा रोड़ शो करेंगे। काशी के बाद अब दिल्ली में पीएम मोदी का शाम 5 बजे

after historic victory in up pm modi mega show in delhi- India TV Hindi
after historic victory in up pm modi mega show in delhi

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में मेगा रोड शो करेंगे। काशी के बाद अब दिल्ली में पीएम मोदी का शाम 5 बजे रोड शो होगा। ली मेरिडियन होटल से बीजेपी मोदी दफ्तर तक पदयात्रा करेंगे। रोड़ शो के दौरान मोदी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करेंगे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं का हुजूम पीएम मोदी पर फूलों की बारिश करेगा। रोड शो के बाद पीएम बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के सम्भावित नामों विचार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार शाम को होगी। इन प्रदेशों में भाजपा ने बहुमत हासिल की है। इस बैठक में गोवा और मणिपुर की स्थिति पर भी चर्चा होगी, जहां पार्टी बहुमत तो नहीं हासिल कर सकी है लेकिन उसके लिए सरकार बनाने की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा था कि पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में इन मदों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस बैठक में शिरकत करने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त बोर्ड इन राज्यों में चयनित विधायकों के साथ बैठक के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की भी घोषणा करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत