1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ थी: अखिलेश यादव

क्या गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ थी: अखिलेश यादव

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2020 06:38 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 06:38 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ पूरा राष्ट्र सरकार के साथ खड़ा है लेकिन हमें सच का पता होना चाहिए। 

Galwan Valley- India TV Hindi
क्या गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ थी: अखिलेश यादव Image Source : AP

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ पूरा राष्ट्र सरकार के साथ खड़ा है लेकिन हमें सच का पता होना चाहिए। अखिलेश ने अंग्रेजी में किए गए ट्वीट में कहा कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ देश सरकार के साथ खड़ा है लेकिन जिस घटना में हमारे सैनिक शहीद हुए, क्या वह घुसपैठ थी, क्या गलवान घाटी भारतीय है या नहीं? उन्होंने कहा कि हमें स्पष्टीकरण नहीं चाहिए बल्कि सच का पता होना चाहिए।

इससे पहले उन्होंने हिन्दी में टवीट किया, ''प्रधानमंत्री जी के भारत-चीन एलएसी कथन से भ्रमित होकर जनता पूछ रही है कि यदि चीन हमारे इलाक़े में नहीं घुसा तो फिर हमारे सैनिक किन हालातों में शहीद हुए और क्या इस कथन से चीन को 'क्लीन चिट' दी जा रही है।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत