1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार ने कहा-'सभी नेता जानते हैं कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं'

शरद पवार ने कहा-'सभी नेता जानते हैं कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 07:01 pm IST

 राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि सभी नेता जानते हैं कि उनके फोन टैप किए जाते हैं इसलिए वे इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह नई बात नहीं है, हम सभी जानते हैं कि हमारे फोन टैप किए जाते हैं, इसलिए हमने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया।’’ 

Sharad Pawar- India TV Hindi
Sharad Pawar Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि सभी नेता जानते हैं कि उनके फोन टैप किए जाते हैं इसलिए वे इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह नई बात नहीं है, हम सभी जानते हैं कि हमारे फोन टैप किए जाते हैं, इसलिए हमने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया।’’ पवार ने ऐसे समय में यह बयान दिया है जब एक ही दिन पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने राज्य में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार पर पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान राकांपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के फोन टैप कराने का आरोप लगाया था। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने देशमुख के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा था कि फोन टैपिंग राज्य की संस्कृति में नहीं थी और उनकी सरकार ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस के साइबर सेल को पूर्ववर्ती फडणवीस सरकार के खिलाफ फोन टैपिंग की विभिन्न शिकायतों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत