1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर ‘फर्जी’ सामग्री पोस्ट ना करने की सलाह दी

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर ‘फर्जी’ सामग्री पोस्ट ना करने की सलाह दी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2018 06:42 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 06:42 am IST

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने सोशल मीडिया पर सक्रिय पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोगों के बीच विश्वसनीयता खोने से बचने के लिए फर्जी सामग्री पोस्ट करने की ‘ गलती ’’ ना करने की सलाह दी।

Amit Shah - India TV Hindi
Amit Shah

नयी दिल्ली: भाजपा प्रमुख अमित शाह ने सोशल मीडिया पर सक्रिय पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोगों के बीच विश्वसनीयता खोने से बचने के लिए फर्जी सामग्री पोस्ट करने की ‘ गलती ’’ ना करने की सलाह दी। (J&K: आतंकियों के खिलाफ सरकार का मास्टरप्लान तैयार, जल्द तैनात होंगे NSG कमांडो )

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत ‘‘ सोशल मीडिया योद्धाओं ’’ को दिए संबोधन में शाह ने उनसे मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए कहा। बैठक में शामिल एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर कहा , ‘‘ पार्टी अध्यक्ष ने हमसे टि्वटर , फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी तस्वीरें , डेटा और संदेश पोस्ट करने की गलती करने से बचने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों के सामने हमारी विश्वसनीयता खतरे में पड़ती है। ’’ शाह ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के करीब 300 कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की जिनके सोशल मीडिया पर 10,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत