1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार की सत्ता में आएगी भाजपा: अमित शाह

बिहार की सत्ता में आएगी भाजपा: अमित शाह

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2015 04:55 pm IST,  Updated : Apr 14, 2015 05:11 pm IST

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि पटना के गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ देखकर यह किसी को भी समझ लेना चाहिए कि बिहार में आगामी

- India TV Hindi

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि पटना के गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ देखकर यह किसी को भी समझ लेना चाहिए कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। पटना में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता समागम में उन्होंने कहा कि बिहार ने केंद्र में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक का बचाव करते हुए कहा कि यह विधेयक कारपोरेट घरानों के लिए नहीं, बल्कि किसानों और गांवों के विकास के लिए है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरी तरह चोट खाई पार्टी के अध्यक्ष ने समागम में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यहां से कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्र जाएं कि जब तक बिहार में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार नहीं बन जाएगी, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

शाह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें (नीतीश) आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने नीतीश पर जनादेश के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब नीतीश और राबड़ी सरकार से बिहार का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि जहां भी भाजपा की सरकार बनी है, वहां विकास हुआ है।

मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत