1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह ने BJP के दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, CM वसुंधरा राजे भी साथ मौजूद रहीं

अमित शाह ने BJP के दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, CM वसुंधरा राजे भी साथ मौजूद रहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2017 05:05 pm IST,  Updated : Jul 23, 2017 05:28 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज जयपुर में बारिश के बीच पार्टी के एक दलित बूथस्तर कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया।

amit shah- India TV Hindi
amit shah

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज जयपुर में बारिश के बीच पार्टी के एक दलित बूथस्तर कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया।

शाह के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय नेता वी. सतीश, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, राज्य के सामाजिक अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक के बाद सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र की सुशीलपुरा इलाके में रहने वाले बूथस्तर कार्यकर्ता रमेश के घर जाकर भोजन किया। शाह और राजे समेत अन्य नेताओं ने जमीन पर बैठ कर पाल के दोने में भोजन किया। पानी के लिए मिट्टी से बना सिकोरा रखा गया। परिवार के लोगों ने सभी को बड़े चाव से भोजन खिलाया।

इससे पहले रमेश की मां बिरदी देवी ने बताया था कि शाह के लिए बेजड़ की रोटी, भिंडी, बेसन के गट्टे की सब्जी, दाल, हलवा परोसा जाएगा। उन्होंने कहा था, मैं बहुत खुश हूं कि मेरे घर पर अमित शाह खाना खाने आये रहे हैं। मैंने कल रात से ही भोजन की तैयारी आरंभ कर दी थी।

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सामाजिक अधिकारिता मंत्री डा अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर भोजन करने आये हैं, इससे पार्टी, विशेष तौर पर निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

सुशीलपुरा स्थित रमेश के घर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शाह सहित सभी अतिथितियों का स्वागत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत