1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘वंदे मातरम’ पर रोक को अमित शाह ने बताया देशद्रोह के समान, राहुल गांधी से मांगी सफाई

‘वंदे मातरम’ पर रोक को अमित शाह ने बताया देशद्रोह के समान, राहुल गांधी से मांगी सफाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 05:31 pm IST

अमित शाह ने लिखा कि राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है

Amit Shah questions Rahul Gandhi on Vande Mataram issue in Madhya Pradesh- India TV Hindi
Amit Shah questions Rahul Gandhi on Vande Mataram issue in Madhya Pradesh

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में वंदे मातरम को लेकर उठे विवाद को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का बयान आया है। अमित शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस देश के हृदय मध्य प्रदेश को तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है। उन्होंने लिखा कि राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है।

अमित शाह ने लिखा कि वंदे मातरम मात्र एक गीतभर नहीं होकर यह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक और प्रत्येक भारतीय का प्रेरणाबिंदू है। उन्होंने लिखा कि वंदे मातरम में संपूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है। उन्होंने लिखा कि वंदे मातरम पर रोक लगाकर कांग्रेस ने देश के बलिदानियों का अपमान किया है और यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने इसे देशद्रोह के समान बताया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि क्या मध्य प्रदेश में वंदे मातरम पर रोक उनकी सहमति से लगी है, अमित शाह ने इसपर राहुल गांधी से उनका पक्ष रखने की मांग की है।

मध्य प्रदेश में 13 साल से परंपरा चली आ रही थी कि महीने के पहले कामकाजी दिन भोपाल स्थित सचिवालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया जाता था। लेकिन नई सरकार आने के बाद ऐसा नहीं हुआ है और 13 साल पुरानी ये परंपरा टूटी है। हालांकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि राज्य में वंदे मातरम गाए जाने के आदेश को संशोधित करके फिर से लागू किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत