Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, अमित शाह आज रायपुर दौरे पर

छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, अमित शाह आज रायपुर दौरे पर

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 21, 2018 12:55 pm IST, Updated : Sep 21, 2018 12:55 pm IST

भाजपा नेताओं ने बताया कि बाद में शाह थोक बाजार डुमरतराई के पास स्थित कार्यक्रम स्थल में शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, अमित शाह आज रायपुर दौरे पर- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, अमित शाह आज रायपुर दौरे पर

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि शाह एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। अमित शाह सुबह 11 बजे रायपुर के माना विमानतल पहुंचे। वहां उनका स्वागत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। अमित शाह विमानतल से सीधे सिंधी समाज के धर्म स्थल सदाणी दरबार पहुंचेंगे जहां वह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि बाद में शाह थोक बाजार डुमरतराई के पास स्थित कार्यक्रम स्थल में शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भाजपा शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व शक्तिकेन्द्र प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके बाद शाह दोपहर बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सभागार में आमंत्रित कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम, मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य प्राधिकारियों की प्रांतीय बैठक को संबोधित करेंगे। शाह कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में भाजपा 65 से अधिक सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ प्रवास चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement