1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 01:56 pm IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकमा के कोंटा और गोलापल्ली पुलिस स्टेशन सीमा के पास सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है।

छत्तीसगढ़, सुकमा, नक्सल- India TV Hindi
छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकमा के कोंटा और गोलापल्ली पुलिस स्टेशन सीमा के पास सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार रविवार से जारी इस अभियान में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के पास से 16 हथियार भी बरामद हुए हैं। 

Related Stories

इससे पहले जुलाई में सुरक्षा बलों ने बिजापुर जिले में चार महिलाओं समेत आठ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। तीन अगस्त को भी बीजापुर इलाके में एक नक्सली को मार गिराया गया था। इसमें दो भी सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत