नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, बॉक्सर विजेंदर सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई। चुनावों में कुछ खिलाड़ियों को जहां सफलता का स्वाद चखा तो वहीं की खिलाड़ियों को हार नसीब हुई। अब एक और खिलाड़ी ने सियासत की राह अपना ली है।
Related Stories
शनिवार को अंजू बॉबी जॉर्ज ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि अंजू बॉबी जॉर्ज ने भारत को एथलेटिक्स में पहला अंतर्राष्ट्रीय मेडल दिलाया। उन्होंने साल 2003 में पेरिस में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
अंजू के अलावा शनिवार को एक और बड़ी शख्सियत ने भारतीय जनता पार्टी की हिस्सा बन गई। दरअसल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन भास्करा राव ने अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया